बंगरा मध्य विद्यालय के सहायक शिक्षक को सेवानिवृत्ति पर दी विदाई

पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। प्रखंड के बंगरा मध्य विद्यालय में गुरुवार को सहायक शिक्षक रामेश्वर पांडेय को 31दिसम्बर को उनकी सेवानिवृत्ति पर विदाई सम्मान कार्यक्रम आयोजित कर सेवानिवृत्ति उपरांत मंगलमय जीवन की कामना के साथ उनके शिक्षक साथियों और ग्रामीणों द्वारा विदा किया गया। इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मनोरमा देवी,राम किशोर मांझी, उपेन्द्र कुमार सिंह,बसंत कुमार यादव,तेजनारायण राय, सुरेन्द्र कुमार,रेखा कुमारी,रीना कुमारी मौजूद रहे। मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षक को शाल,छड़ी,छाता और फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया। मौके पर प्रधानाचार्य मनोरमा देवी ने कहा कि हमारे विद्यालय के सबसे जिम्मेदार व्यक्ति रहे हैं और आपने एक अच्छे अध्यापक होने की सभी जिम्मेदारियों का पूरी प्रतिबद्धता से पालन किया है। मुझे आज अपने विद्यालय के इतने होनहार अध्यापक कि विदाई का बहुत दुख है हालांकि, भाग्य को बदला नहीं जा सकता। आप और आपका कठिन परिश्रम सदा हमारे दिलों में रहेगा। वही शिक्षक राम किशोर मांझी ने कहा कि दुरगौली गांव निवासी ने शिक्षक के पद की गरिमा को हमेशा बनाएं रखा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग