अम्बेडकर प्रीमियर लीग के सेमीफाइनल में टोटहा जगतपुर ने जमाया कब्जा
पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। प्रखंड के बहादुरपुर घोघाड़ी नदी कीड़ा मैदान में आयोजित अम्बेडकर प्रीमियर लीग में सेमी फाइनल के दूसरा मैच कतालपुर बनाम टोटहा जगतपुर के बीच खेला गया।क्रिकेट मैच का उद्घाटन कवलपुरा उप मुखिया पति किशोरी लाल दास ने फीता काट और खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर किया। मैच की शुरुआत में टास कराया गया जिसमें टोटहा जगतपुर ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर के मैच में 8 विकेट पर 166 रन बनाया।वही जबाबी पारी खेलते हुए कमालपुर की टीम 13 ओवर में 89 रनों पर ही आॅल आउट हो गई और सेमीफाइनल मैच पर टोटहा जगतपुर ने कब्जा जमा लिया। मैन ऑफ द मैच जीते टीम के चंदन कुमार को दिया गया। आयोजनकर्ता नीरज कुमार,कुणाल कुमार,सुभाष कुमार, राहुल कुमार ने जीतें टीम के कप्तान को पुरस्कार से सम्मानित किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग