सोनौली गांव में जिला स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न
पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। प्रखंड के सोनौली गांव में जिला स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खेल की शुरुआत फीता काट राजद विधायक केदारनाथ सिंह ने किया। मौके पर आयोजनकर्ता पूर्व मुखिया राशिद हसन खां उर्फ ललन खां, डॉ इब्राहीम खां, वकील खां ने आए सभी अतिथियों का स्वागत किया। मौके पर उप प्रमुख साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन, अब्दुल हसन खां,तुफैल खां,दिनानाथ तिवारी समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे। रविवार को उद्घाटन मैच सोनौली बनाम हंसराजपुर और सिवान बनाम एकारी के बीच खेला गया।राजद विधायक केदारनाथ सिंह ने सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर पहले परिचय जाना और उनको खेल को खेल की भावना से खेलने की बात बताई। उन्होंने कहा कि खेल से मन मजबूत और शरीर मजबूत बनता है आप सभी खेल के माध्यम से अपने इलाके का नाम रौशन करें। वालीबॉल मैच में सोनौली ने हसराजपुर और दूसरे मैच में एकारी ने सिवान को हराया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग