आगलगी में लाखों रुपये मूल्य का सामान नष्ट
बनियापुर (सारण)। अचानक हुई आगलगी में एक फुसनुमा मकान में रखे लाखो रुपये मूल्य की सामग्री सहित नगदी, आभूषण जल गया है। जिस आशय की लिखित आवेदन देकर पीड़ित ने अंचलाधिकारी से मुआवजे की मांग किया है। अंचलाधिकारी को दिए आवेदन में नगडीहा निवासी राजेश्वर प्रसाद ने बताया है कि बीती रात अचानक फुसनुमा मकान में आग लग गयी,जिसे ग्रामीणों के सहयोग से काफी आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। परंतु सब प्रयास असफल रहा। घर में रखे अनाज विस्तर, कपड़ा, नगदी सहित आभूषण जल कर स्वाहा हो गया। इस संबंध में सीओ स्वामी नाथ राम को आवेदन देकर मुआवजे की मांग की गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग