बालू लोडेड ट्रैक्टर पलटा, चालक घायल
मांझी/दाउदपुर (सारण)। एकमा मांझी मुख्य सड़क पथ पर मदनसाठ गांव के समीप पुल पर बालू लदा ट्रैक्टर इंजन सहित पलट गया। जिसमें चालक घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की सहायता से इलाज के लिए एक निजी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घटना उस वक्त की है जब मांझी से बालू लोड कर ट्रैक्टर एकमा जा रहा था। तभी मदनसाठ गांव के समीप सड़क पर बन रहे पुल के डायवर्सन पर हिचकोले खाकर ट्रैक्टर इंजन सहित पलट गया। जिसमें चालक दब गया था। लेकिन स्थानीय लोगो के सहयोग से चालक को बाहर निकाल लिया गया। ट्रैक्टर मदनसाठ गांव निवासी इलू मियां का बताया जाता है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग