हाईस्कूल में बच्चो की पढ़ाई एवं सुरक्षा का बीईओ ने लिया जायजा
पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। प्रखण्ड के हाईस्कूलों में कक्षा 9 वी से 12 तक मंगलवार से पठन पाठन शुरू होने के बाद डीईओ छपरा अजय कुमार सिंह के निर्देश पर मशरक बीईओ वीणा कुमारी ने बुधवार को औचक निरीक्षण किया। सीआरसी समन्वयक संजय कुमार के साथ अवध उच्च विद्यालय चैनपुर,राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मशरक, जगन्नाथ जानकी प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय मशरक सहित कई विद्यालयों में कोविड सुरक्षा गाइड लाइन के मानक के तहत बच्चो की बैठक योजना , मास्क , परिसर एवं कमरों की साफ सफाई सहित शिक्षक से लेकर छात्र उपस्थिति पंजी का निरीक्षण किया। बीईओ ने इस दौरान बताया कि प्रतिदिन की रिपोर्ट विभागीय प्रपत्र में जिला और जिला से राज्य को भेजा जाना है। राजकीयकृत उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय मशरक में सेंटअप हो चुके कक्षा 10 एवं 12 वी के छात्रों की पढ़ाई होने पर विद्यालय के शिक्षकों की सराहना की। बीईओ ने मॉडल स्कूल के प्रस्ताव को लेकर विद्यालय भवन एवं परिसर का भी अवलोकन किया ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग