तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए कुलपति की अध्यक्षता में हुई बैठक
संजय पाण्डेय की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। जयप्रकाश विश्वविद्यालय स्थित तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण के लिए जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ फारुख अली की अध्यक्षता में एक बैठक की गई जिसमें सर्वसम्मति से फैसला किया गया कि 5 सदस्य समिति बनेगी समिति के अध्यक्ष डॉ शिशिर कुमार सिंह तथा सचिव रणजीत कुमार सिंह के वही। विश्वविद्यालय के सभी डीन एवं सभी विभागाध्यक्ष महाविद्यालयों के प्राचार्य आदि इस बैठक में उपस्थित थे। कुलपति डॉ फारूक अली ने कहा कि जिस दिन तालाब के सौंदर्यीकरण होने के बाद इसका उद्घाटन होगा उस दिन छुट्टी रहेगी। जो भी शिक्षक एवं कर्मचारी इस तालाब के जीर्णोद्धार के लिए योगदान करेंगे उनका नाम शिलापट्ट पर लिखा जाएगा। उक्त बैठक में सभी महाविद्यालयों के प्राचार्य , विश्वविद्यालय के पदाधिकारी सहित लगभग 100 सदस्य उपस्थित थे। इस बाबत विश्वविद्यालय के पीआरओ डॉ हरीश चंद्र ने बताया कि विश्वविद्यालय के कैंपस में स्थित तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए महाविद्यालय एवं पीजी के शिक्षक खुले मन से डोनेट करेंगे। बैठक की अध्यक्षता कुलपति डॉक्टर फारूक अली ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू प्रोफेसर यू एस ओझा ने किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग