बी.एड कालेज में धाँधली के विरुद्ध प्रदर्शन
छपरा(सारण)। एसएफआई के जयप्रकाश विश्वविद्यालय के छात्रों ने B.Ed कॉलेज गोपेश्वर नगर छपरा में व्याप्त धांधली तथा अवैध पैसा उगाही के विरोध में प्रदर्शन किया। छात्रों ने नाम लेकर आरोप लगाया कि प्राचार्य एवं अजय कुमार शिक्षक द्वारा नंबर देने के नाम पर छात्रों से 5000 से 15000 तक की राशि वसूली जाती है। छात्रों का यह भी आरोप है कि कॉलेज में पूरी तरह भाई भतीजावाद व्याप्त है। रेगुलर क्लास करने वाले छात्रों को कम मार्क दिया गया जिसका विरोध करने पर कैरियर बर्बाद करने की धमकी भी दी जाती है।

छात्र नेता देवेंद्र कुमार ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि इतना नाइंसाफी और धांधली को कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। इसके खिलाफ आंदोलन तेज किया जाएगा। हमारा आंदोलन नाजायज तरीके से वसूले गए पैसों को लौटाने तक जारी रहेगा। छात्र नेता रूपेश राज ने दोषी कर्मचारियों को अविलंब दंडित करने की मांग की। पीड़ित छात्र बजरंगी सिंह एवं सत्यम कुमार राठौर भी प्रदर्शन में शामिल थे तथा प्राचार्य के सामने उनके द्वारा की गई अवैध उगाही का आरोप लगा रहे थे। प्रदर्शन में प्रकाश सिंह,रवि शंकर सिंह, अभिषेक राज, मनीष कुमार आनंद, शेखर सुमन एवं चंदन कुमार राय सहित दर्जनों छात्रों ने हिस्सा लिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग