मकर संक्रांति के अवसर पर नदियों में नावों के परिचालन पर रहेगी रोक: जिलाधिकारी
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। जिलाधिकारी डॉ निलेश रामचन्द्र देवरे के द्वारा बताया गया कि इस वर्ष मकर संक्रान्ति का त्योहार 14 अथवा 15 जनवरी को मनाये जाने की संभावना है। इस त्योहार में काफी संख्या में लोग विभिन्न नदियों अथवा तालाबों में स्नान कर पूजा अर्चना करते है। इस अवसर पर पतंगबाजी का आयोजन भी होता है। इस त्योहार पर कुछ लोगों द्वारा नदियों में नाव के माध्यम से प्रचार-प्रसार, नदियों में परिभ्रमण अथवा मनोरंजन के लिए नावों का परिचालन होता है जिससे स्नानार्थियों को असुविधा के साथ-साथ विधि व्यवस्था संधारण में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। प्रायः ऐसा देखा गया है कि नावों पर क्षमता से अधिक लोगों के बैठने के कारण नावों को अनियंत्रित होना या दुर्घटनागस्त होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसी परिस्थिति को घ्यान में रखते हुए सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में गंगा, गंडक एवं अन्य नदियों में नावों के परिचालन दिनांक 14 जनवरी से 15 जनवरी तक पूर्णरुप से बंद रखने का निदेष दिया गया है ताकि त्योहार को उल्लासपूर्वक वातावरण में मनाया जा सके।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग