किक्रेट टूर्नामेंट के दौरान बगल के व्यक्ति द्वारा मारपीट, युवक घायल
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के सिरसा जलालपुर गांव में बच्चों के किक्रेट टूर्नामेंट में बगल के ही व्यक्ति द्वारा जमकर मारपीट की गई जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान घायल की पहचान सिरसा जलालपुर गांव निवासी स्व ललीत शुक्ला के 20 वर्षीय पुत्र संदीप शुक्ला के रूप में हुई। घायल ने बताया कि वह मशरक प्रखंड कार्यालय से आधार कार्ड में सुधार कराकर घर जा रहा था कि किक्रेट मैच में बगल के मणी तिवारी,रंजीत शुक्ला, मुन्ना तिवारी ने हथियार के साथ मारपीट करने लगें और मारकर सर फोड़ दिया जिससे वो घायल हो गए। मामले में थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग