एससी/एसटी एक्ट में फरार अभियुक्त को बनियापुर पुलिस ने गिरफ़्तार कर भेजा जेल
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। एससी/एसटी एक्ट में महीनों से फरार चल रहे कांड के नामजद अभियुक्त को बनियापुर पुलिस ने छापेमारी के तहत गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया।थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्र ने बताया की गिरफ़्तार अभियुक्त थाना क्ष्रेत्र के बेरुई निवासी मोख्तार सिंह है।जो कांड संख्या 158/20 का प्राथमिकी अभियुक्त है।जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस कई दिनों से प्रयासरत थी।इधर एक अन्य मामले में बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।जिसमे रेपुरा निवासी वार्ड सदस्य प्रकाश कुमार साह ने बताया है कि अज्ञात चोरों द्वारा नल जल योजना का स्टेबलाइजर और मोटर की चोरी कर ली गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग