आधा दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं का काटा कनेक्शन
पानापुर (सारण)। काफी लंबे समय से बिजली बिल बकाया रखने रसौली और चकिया गांव के आधा दर्जन से ज्यादा उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन शनिवार को काटा गया। विद्युत विभाग के जेई विवेक कुमार ने बताया कि पांच हजार से ज्यादा का बिजली बिल बकाया रखने वाले इन उपभोक्ताओं को कई बार सूचित किया गया था। लेकिन वे बिल जमा कराने में आनाकानी कर रहे थे। उन्होंने बताया कि बगैर आरसीडीसी कटवाये अगर इन उपभोक्ताओं द्वारा बिजली कनेक्शन जोड़ा जाता है तो इनपर सर्टिफिकेट केस किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिजली बिल बकाया रखनेवाले उपभोक्ताओं का अभियान चलाकर कनेक्शन काटा जाएगा। विद्युत विभाग की इस कार्रवाई के दौरान जेई विवेक कुमार ,मानव बल कुंदन कुमार सिंह, दिनेश सिंह, कमलेश शर्मा, अखिलेश विद्युत फ्रेंचाइजी और गार्ड मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग