एस एच-73 पर सड़क पार कर रही वृद्ध महिला सड़क दुघर्टना में घायल

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मशरक पीएचसी में सोमवार की देर शाम एक वृद्ध महिला को घायलावस्था में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां घायल महिला की पहचान तरैया थाना क्षेत्र के नयका टोला छपिया गांव निवासी मनिका राय की 60 वर्षीय पत्नी सीता देवी के रूप में हुई।मामले में घायल के परिजनों ने बताया कि वह घर के सामने सड़क पार कर रही थी कि अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ रिजवान अहमद ने घायल महिला के सर पर लगें गहरे जख्म की वजह से बेहतर इलाज के लिए प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग