पशुधन से संबंधित सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए पशुओं का ईयर टैगिंग जरूरी-जिला पशुपालन पदाधिकारी
दस्तक प्रभात प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. हरेन्द्र राय के द्वारा बताया गया है कि जिले में पशुओं के ईयर टैगिंग का कार्य युद्व स्तर पर किया जा रहा है। इसके लिए सभी प्रखंडों में नोडल पदाधिकारी बनाये गये हैं। अभी तक कुल 362881 पषु का ईयर टैग किया गया है जिसमें गो जाति के 247561 एवं भैंस जाति के 106143 पशु शमिल हैं। जिला पशुपालन पदाधिकारी के द्वारा बताया गया है कि सभी प्रखंड के पशु चिकित्सालय में एवं कैम्प लगाकर भी पशुओं को ईयर टैग किया जा रहा है। पशुपालक इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। उन्होने कहा कि बिना ईयर टैग के सरकार के योजनाओं का लाभ देय नहीं है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग