नल जल योजना का कार्य नहीं होने से नाराज लोगों ने डीएम को दिया आवेदन
- लाखों रुपये गबन का लगाया आरोप
छपरा (मनोरंजन पाठक)। माँझी प्रखंड के ग्राम पंचायत राज लेजुआर के वार्ड संख्या 3 में नल जल योजना में भाड़ी गड़बड़ी एवम लाखो रुपये के गबन का आरोप लगाते हुए स्थानिए लोगो ने डीएम को आवेदन देकर जांच की मांग की है। बिहार सरकार की अति महत्वकांक्षी योजना हर घर नल जल का कार्य नही हो पाने से वहां के स्थानिए लोगो को सुद्ध जल मुहैया नही हो पा रहा है जिससे नाराज ग्रामीणों ने सारण डीएम को आवेदन देकर कहा है कि लेजुआर पंचायत के वार्ड संख्या 3 में अबतक नलजल का कार्य नही हुआ है जबकि इस योजना के लिए राशि भी आवंटित हो चुकी है। बताते चले कि इस लाखो रुपये के गबन को लेकर चंदन यादव ग्राम सोनिया,लेजुआर ने इससे पहले सूचना के अधिकार के माध्यम से भी इस बात की जानकारी मांगी थी जो संतोषजनक जबाब नहीं मिल पाने से नाराज चंदन यादव सहित दर्जनों ग्रामीणों ने अपना हस्ताक्षरी आवेदन सारण डीएम को देकर मामले की जांच की मांग की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग