उधोग जिला महाप्रबंधक ने परसा में भवन का निरीक्षण किया
विकास कुमार। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
परसा (सारण)। बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने व उधोग लगाने के लिए मिलने वाली मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के लाभार्थी जीवन दिप जांच घर का नवनिर्मित भवन का निरीक्षण करने बुधवार को जिला उधोग महाप्रबंधक रमन जी प्रसाद परसा पहुँचे व सैदपुर में बने जीवन दिप जांच घर नवनिर्मित भवन का जांच पड़ता किया।इस दौरान उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत उधोग स्थापित करना,मशीनरी के लिए 5 लाख,वर्किंग फेज के लिए 2लाख 50000 हजार दी जाती है।कुल मिलाकर उद्योग शुरू हो जाने पर 10 लाख की ऋण लाभार्थियों को दी जाती हैं जिसे कोई भी बेरोजगार युवा उद्योग लगाने के लिए सरकार द्वारा चलाये जा रहे लाभकारी योजना का लाभ ले सकता है।इस मौके जिला परिषद प्रतिनिधि कमलेश राय,राजीव कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग