स्वास्थ्य मंत्री के स्वसुर की मौत के बाद उनके शव को पैतृक गांव लाया गया, जिसमें मंगल पांडेय सहित काफी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे थें।
संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय की स्वसुर की मौत दिल्ली के वेदांता अस्पताल में हो गई। बुधवार को शव को पैतृक गांव प्रखण्ड के भिट्ठी सहाबुद्दीन में लाया गया। जहां स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय सहित काफी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे थें। स्वास्थ्य मंत्री ने शव पर पुष्प अर्पित कर मृतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। जानकारी हो कि स्वास्थ्य मंत्री के स्वसुर व सामाजिक कार्यकर्ता सत्तर वर्षीय बैद्यनाथ दूबे की मृत्यु ईलाज के दौरान दिल्ली के बेदांता अस्पताल में मंगलवार को हो गई। श्री दूबे की हार्ट की सर्जरी कुछ ही दिन पूर्व हुई थी। सर्जरी के बाद से ही वे अस्वस्थ चल रहे थे। ईलाज के लिए उन्हें बेदान्ता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को श्री दुबे की मृत्यु की सूचना पर परिजनों सहित आसपास के लोग काफी दुखी हुए। बुधवार को शव को गांव लाया गया। शव गांव में आते ही अंतिम दर्शन के लिए जनप्रतिनिधियों सहित ग्रामीणों की भीड़ उमड़ गई। हजारों की संख्या में लोग मृत श्री दुबे के निवास पर पहुंच पुष्पांजली अर्पित की। इधर, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने शव को कंधा देते हुए स्वसुर की मृत्यु पर गहरी सम्वेदना प्रकट की है। मौके पर मौजूद स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि सतीश कुमार सिंह उर्फ टुन्ना सिंह, जदयू नेता कामेश्वर सिंह, पूर्व जिला पार्षद राजेन्द्र सिंह ने श्री दुबे की मृत्यु को अपूरणीय क्षति बताया। राजेन्द्र सिंह ने कहा कि श्री दुबे हमेशा जनकल्याण के लिए अपनी आवाज बुलंद करते रहे। शोक व्यक्त करने वालों में छपरा के भाजपा विधायक सीएन गुप्ता, दरौंदा विधायक व्यास सिंह, पूर्व एचएम रामेश्वर दूबे, कमलेश तिवारी, जिला पार्षद प्रियंका सिंह, नन्हे मिश्रा, स्थानीय मुखिया बिभा देवी सहित दर्जनों थे। अंतिम संस्कार सेमरिया घाट पर किया गया।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी