बाइक सवार अपराधियों ने सीएसपी से पैसा निकाल कर घर लौट रहे ग्राहक से दस हजार लुटा
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। मांझी थाना क्षेत्र के ताजपुर सीएसपी से पैसा निकाल कर घर लौट रहे ग्राहक से पैसा छीन का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता द्वारा थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई गई है। दिए आवेदन में ताजपुर गांव निवासी अनिल सिंह द्वारा दिए आवेदन उन्होंने कहा है कि वे बुधवार को लगभग 2 बजे सुशील सिंह के ग्रहक सेवा केन्द्र से दस हजार रुपया निकालकर आ रहा थे। तभी पीछे से दो बाइक से चार लड़का आकर हमारा पैसा छीन कर भाग गए। यह घटना माँ भवानी हार्डवेयर के सामने की बताई जा रही है। घटना के संबंध में माँझी थानाध्यक्ष से पूछे जाने पर उन्होंने बताया की घटना की सत्यता की जांच की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग