नगरा में निकाला गया कैंडल मार्च
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के नगरा बाजार पर विभिन्न गांव के सैकड़ो युवाओ ने शुक्रवार की देर संध्या इंडिगो के स्टेशन मैनेजर रूपेश के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार तथा कड़ी सजा दिलाने के लिए कैंडल मार्च निकाला गया। युवाओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि रूपेश कुमार सिंह के परिजनों को सरकार की ओर से नौकरी दी जाए तथा अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर फाँसी की सजा दे। कैंडल मार्च में विवेक कुमार विजय, विशाल कुमार, आदर्श कुमार,फणीन्द्र कुमार, बब्लू मिश्रा,नीरज कुमार, अमितेश सिंह, अंकेश सिंह, हैप्पी सिंह सहित सैकड़ो लोग शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग