रूपेश सिंह हत्या कांड की हो उच्च स्तरीय जांच : विधानसभा अध्यक्ष
विकास कुमार की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
परसा (सारण)। विगत दिनों पटना के पुनाईचक में इंडिगो एयरलाइंस के स्टेशन हेड रूपेश सिंह की अपराधियों ने गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड से मर्माहत बिहार विधानसभा के माननीय अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने रुपेश सिंह के पैतृक गांव उनके परिजनों से मिलने परसा के रास्ते जलालपुर जा रहे थे। इसकी जानकारी मिलते ही भाजपा नेता अर्जुन सिंह के नेतृत्व में परसा पूर्वी मंडल भाजपा अध्यक्ष श्री संजय कुमार चौबे, परसा पूर्वी मंडल उपाध्यक्ष श्री अरविंद कुमार गुप्ता, परसा नगर मंडल भाजपा अध्यक्ष श्री शैलेश कुमार गिरि, अजय पुरी समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता ने दारोगा राय चौक परसा में मिलकर रूपेश सिंह हत्या कांड की उच्च स्तरीय जांच कराकर यथाशीघ्र अपराधियों को गिरफ्तार कर स्पीडी ट्रायल कराकर कठोर से कठोर सजा दिलाने का मांग किया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने बताया कि विधान सभा अध्यक्ष ने भी अपनी सहमति व्यक्त की हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग