मांझी के घोरहट ग्राम कचहरी पंच की आकास्मिक निधन पर हुआ शोक सभा का आयोजन
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। मांझी प्रखंड क्षेत्र के घोरहट ग्राम कचहरी की पंच प्रभावती देवी के आकास्मिक निधन पर सलेमपुर में उप सरपंच की अध्यक्षता में एक शोक-सभा का आयोजन किया गया। जिसमें शामिल होकर लोगों ने दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि प्रभावती देवी बहुत हीं मृदु स्वभाव की महिला थी। उन्होंने समाज में हमेशा एक दूसरे से मिलकर रहने का संदेश दिया। पूर्व जिला पार्षद धर्मेंद्र सिंह समाज ने सरकार से मृतक के आश्रित को 4 लाख रुपये की सहायता देने की मांग की। शोक सभा में तारकेश्वर सिंह, सूर्य प्रसाद सिंह ,उपेंद्र सिंह लुटावन यादव ,राजकुमार महतो, चंपा देवी, सुशीला देवी, हरेराम साह,सलेहरा देवी, ब्रह्मदेव यादवआदि शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग