गुरदाहा मांझी की टीम ने इमादपुर को सात विकेट से हराकर कप पर जमाया कब्जा

राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। सोनबरसा के मैदान में सोनबरसा क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच रविवार में मांझी के गुरदाहा व इमादपुर के टीमों के बीच खेला गया जिसमें गुरदाहा मांझी की टीम ने इमादपुर को सात विकेट से हराकर कप पर अपना कब्जा जमाया। इससे पूर्व मैच का उद्घाटन सोनबरसा पंचायत के भावी मुखिया प्रत्यासी दीपक भारती ने बीच मैदान में फीता काटकर किया इस अवसर पर मैच के आयोजक अनुज कुमार, चन्दन कुमार, प्रमोद कुमार, राजा कुमार आदि मुख्य संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खिलाड़ियों के टीम का हौसला अफजाई किया इस अवसर पर श्री भारती ने कहा कि खेल से युवाओं में जागरूकता होती है जिनके माध्यम से अनेकों राज्यों में जाकर बेहतर प्रदर्शन कर अपने गांव समाज का नाम रौशन करते हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग