कोपा बाजार में जलजमाव से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
अखिलेश कुमार की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
जलालपुर (सारण)। कोपा बाजार रोड में पंचायत भवन के समीप रोड पर ही जलजमाव को लेकर नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रर्दशन किया।ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत भवन के पास एक पोखरा था। जिसके चारों तरफ की नाले का पानी गिर रहा था। कुछ दिनों से पोखरे को भरवा देने से यह समस्या उत्पन्न हुई है। कोपा पंचायत मोड़ के पास जलजमाव के कारण स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं एवं अंतिम सस्कार में सेमरिया आने जाने वाले लोगो को काफी परेशानी हो रही है। चारों तरफ से नाले का पानी रोड पर ही है। नाले के पानी रोड पर बहने से महामारी की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने डीएम को भी शिकायत पत्र देने की बात कही है।ग्रामीणों ने कहा कि सब समस्या अतिक्रमण के वजह से ही हुआ है। इस पर सीओ ध्यान नहीं दे रहे है। प्रदर्शन में सेराज खां, नौशाद खां, टुन्नू खा, महजीब खा, नन्द किशोर साह, बिसस्मिल्ला खा, मैनेजर यादव, राजन खां, गम्भीरा साह, कॉमरेड अमरजीत यादव, राजकुमार साह लालदेव साह सहित अन्य भी थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग