नमामि गंगा प्रोजेक्ट के तहत खनुवा नाला निर्माण कार्य का विधायक ने किया निरीक्षण

राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। शहर की खूबसूरती और जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत शहर के निचले हिस्से रूपगंज में खनुवा नाला निर्माण कार्य का स्थानीय विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने निरीक्षण किया. इस दौरान विधायक ने उपस्थित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर दिशा निर्देश दिया और कार्य में गुणवत्ता के साथ साथ कार्य करने का निर्देश दिया। इस दौरान विधायक ने मौके पर मौजूद अभियंताओं से कार्य के विभिन्न पहलुओं के बारे में जाना और कार्य करने के तरीके के बारे में भी विधिवत जानकारी ली। इस दौरान विधायक ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्य इस प्रकार से हो कि स्थानीय लोगों को परेशानी भी ना हो और कार्य आसानी पूर्वक संपन्न हो। मौके पर उपस्थित स्थानीय लोगों से विधायक ने कहा कि शहर की जल जमाव की समस्या इसके निर्माण के बाद दूर हो जाएगी आप लोगों का सहयोग भी अधिकारियों के मनोबल को बढ़ाएगा और कार्य में तेजी लाने में सहायता प्रदान करेगा। विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने कहा की शहर के जलजमाव की समस्या आने वाली चंद दिनों की मेहमान है जो इस निर्माण कार्य के बाद पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी। छपरा शहर की नई रूपरेखा का एक खाका खींचा जा चुका है जो आने वाले दिनों में लोगों को इसका लाभ काफी ज्यादा मिलेगा। इस दौरान राजेश फैशन, राजू कुमार, नंद किशोर राय,अरुण राय,जलेसर राय, ज्ञान जी प्रदीप कुमार,कुणाल चौधरी समेत दर्जनों स्थानीय लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग