समाजसेवी की पुण्यतिथि पर कंबल वितरण
राष्टनायक प्रतिनिधि।
डोरीगंज (सारण)। सदर प्रखण्ड के रायपुर बिंदगावा पंचायत मे समाजसेवी पुर्व मुखिया स्व यमुना राय की पुण्यतिथि पर सैकरों गरीब एवं असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। कम्बल वितरण करते हुए स्व राय के पुत्र मुखिया संध के अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि गरीबों की जरूरतों को पुरा करना मानव का पहला धर्म होना चाहिए। इस अवसर पर रायपुर बिंदगावा पंचायत के बलवन टोला , बिंदगावा के छ: सौ गरीबों एवं असहाय के बीच कम्बल वितरण किया गया। इस अवसर पर शिक्षक अमन कुमार , शिवशंकर कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग