स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में सीट वृद्धि के लिए कुलपति की अध्यक्षता में हुई बैठक
संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति कि अध्यक्षता में सोमवार के दिन जेपीयू के दूरस्थ शिक्षा निदेशालय भवन के सभागार में स्नातक एवं स्नातकोत्तर में नामांकन के लिए सीट बढ़ोतरी तथा व्यवसायिक पाठ्यक्रम को शुरू करने सहित निर्धारित विषय के अतिरिक्त नए पाठ्यक्रम शुरू करने को लेकर एक बैठक हुई। इस अवसर पर बीएन मंडल विश्वविद्यालय के नोडल पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में इस बैठक में उपस्थित थे तथा बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने इस बैठक के महत्वपूर्ण बिंदुओं को रेखांकित करते हुए राज्य सरकार की योजनाओं एवं कार्य पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। उक्त अवसर पर कुलपति ने मुख्य अतिथि बीएन मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा के नोडल पदाधिकारी का सभी सदस्यों से परिचय कराते हुए उनके द्वारा बीएन मंडल विश्वविद्यालय में किए गए कार्यों से संबंधित उपलब्धियों को बताया तथा सभी प्राचार्यो से आग्रह किया कि इनके द्वारा दिए गए प्रपत्र को भरें तथा उनके अनुभव का साझा करते हुए नामांकन एवं सीट बढ़ोतरी को लेकर आवश्यक विचारोंप्रांत निर्णय लें ताकि विश्वविद्यालय एक ठोस परिणाम प्राप्त कर सकें। बैठक में अध्यक्ष छात्र कल्याण प्रोफ़ेसर उदय शंकर ओझा ने नामांकन से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। वहीं कई महाविद्यालय के प्राचार्य ने नामांकन में हो रही कई दिक्कतों को साझा करते हुए आग्रह किया कि सभी सीटों पर नामांकन सूची जारी किया जाए तथा इसे विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर अपलोड किया जाए। उक्त बैठक में मुख्य रूप से जेपीयू के कुलसचिव कर्नल श्यामानंद झा , प्राचार्य डॉ प्रमेंद्र रंजन सिंह , प्राचार्य डॉ केपी श्रीवास्तव , डॉ रामानंद राम , डॉ अजय कुमार पंडित , डॉ सत्येंद्र प्रसाद सिंह , डॉ इंदु देवी , डॉ किरण कुमारी, डॉ रुकसाना खातून, डॉ सिद्धार्थ शंकर सिंह, डॉ शंकर दयाल सिंह , डॉ उदय शंकर पांडेय, डॉ बीके तिवारी , डॉ मोहम्मद इकबाल जावेद, डॉ रमेश कुमार एवं अन्य उपस्थित थे।उक्त बातों की जानकारी जेपीयू के पीआरओ ने दी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग