नगरा में अनियंत्रित ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में एक की मौत, एक घायल
राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। जिले के नगरा थाना क्षेत्र के कादीपुर विवाह भवन के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार एक किशोर की मौत सोमवार की शाम को हो गयी, जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान मकेर थाना क्षेत्र के एकडेरवा मसूरिया गांव निवासी धर्मनाथ राय के 14 वर्षीय पुत्र मोनू कुमार के रूप में की गई है। घायल युवक उसी गांव के बद्री बैठा के पुत्र सुनील कुमार बैठा है। परिजनों ने बताया कि मोनू अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। इसी दौरान यह घटना हुई बाइक पर पीछे बैठे मोनू को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने पूरी तरह कुचल डाला। जबकि ठोकर लगने से बाइक चला रहा युवक दूर फेंका गया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल अवस्था में दोनों को सदर अस्पताल लाया गया, जहां मोनू को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वही सदर अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में सुनील का इलाज चल रहा है। भगवान बाजार थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया तथा परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में परिजनों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़ कर भागने में कामयाब रहा। नगरा थाना की पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। इस घटना की सूचना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है और मातम छाया हुआ है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग