महम्मदपुर गांव में अवकाश प्राप्त शिक्षक के द्वारा जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
रिविलगंज (सारण)। रिविलगंज थाना क्षेत्र के महम्मदपुर गांव में बढ़ते ठंडे मौसम को देखते हुए अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार और पुत्र इंजीनियर आर्यन राज उर्फ बिट्टू कुमार के द्वारा महम्मदपुर और मुबारकपुर गांव के जरूरतमंद, गरीब ,मजदूर लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कमल मिलने के बाद गरीब मजदूर लोगों ने दिलीप कुमार और उनके पुत्र को आभार व्यक्त किया। और उन्हें स्वस्थ और सुखद दीर्घायु रहने का भगवान से कामना भी किया। आपको बताते चलें कि शिक्षक श्री दिलीप कुमार के 1 पुत्र आर्यन उर्फ बिट्टू है जिनका शादी महज अब से कुछ ही दिन पहले हुआ है। शादी के बाद से लगातार गरीब मजदूर असहाय लोगों के बीच शिक्षक और पुत्र के द्वारा इस तरह के सेवा दिया जा रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग