डुमरी में एच एम व रसोईया की हुई बिदाई समारोह
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय में बुधवार को एचएम एवं रसोईया की भावभीनी विदाई की गई ।एचएम महेंद्र कुमार एवं रसोईया शिव जी महतो व बिंदी कुँवर रिटायर होने पर विद्यालय परिवार द्वारा सम्मान समारोह किया गया ।एचएम संजय कुमार सिंह ने संबोधन में कहा कि एचएम महेंद्र कुमार तथा रसोईया का कार्य कलाप सराहनीय रहा है ।जिसको कभी भी भुलाया नही जा सकता है ।वही समाज सर्वि सतीश पांडेय ने कहा कि शिक्षक कभी रिटायर नही होते है ।क्योंकि उनकी शिक्षण गाथा समाज मे हमेसा कायम रहती है ।इस मौके पर पशुपति सिंह, पूर्व प्रमुख मिथिलेश कुमार सिंह, संघ सचिव सुनील कुमार सिंह ,अम्बिका राह ,दिनेश कुमार सिंह ,मुन्ना कुमार ,बच्चा बाबू ,प्रिया कुमारी ,मंजू कुमारी आदि उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग