विश्वविद्यालय से लेकर शैक्षणिक संस्थानों तक रही 72 वे गणतंत्र दिवस की धूम
संजय पाण्डेय की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। कोरोना के मार से निजात पाते हुए जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों पर 72 वा गणतंत्र दिवस का जश्न धूमधाम से मनाया गया। कोरोना वायरस से बचने के लिए नियमो का पालन करते हुए विश्वविद्यालय से लेकर शैक्षणिक संस्थानों तक 72 वें गणतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया।इस अवसर पर जेपीयू के कुलपति प्रो फारूक अली ने अपने आवस सहित जहाँ विश्वविद्यालय परिसर में झंडे को सलामी दी तो जिले में महाविद्यालय, स्कूल एवं अन्य शैक्षणिक संस्थान में भी गणतंत्र का जश्न मना धूमधाम से। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो फारूक अली ने विवि कैंपस पर झंडोत्तोलन किया। विभिन्न सरकारी कार्यालय व शैक्षणिक संस्थानों में झंडे को सलामी दी गयी। विभिन शैक्षणिक संस्थानों में छात्राओं ने कार्यक्रम प्रस्तुत किये। जेपीयू में विश्वविद्यालय के जनसम्पर्क पदाधिकारी के साथ अन्य पदाधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी एवं एनसीसी के पदाधिकारी मौजूद थे। राजेंद्र कॉलेज में प्राचार्य , जगदम कॉलेज में डॉ के के बैठा, जेपीएम कॉलेज की प्राचार्या डॉ मधुप्रभा, डॉ पीएन सिंह डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ ओमप्रकाश सिंह, प्रकाश, बीएड कॉलेज में सचिव प्रो रामनाथ सिंह ने झंडोत्तोलन किया। डीईओ कार्यालय में जिला शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार सिंह, शिक्षा विभाग के अन्य संभागों में डीपीओ ने झंडा फहराया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग