गड़खा विधायक ने छपरा से सोनपुर सवारी गाड़ी की परिचालन शुरू करने की पहल शुरू की
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
गड़खा (सारण)। गड़खा के नवनिर्वाचित विधायक सुरेंद्र राम ने सोनपुर मंडल रेल प्रबंधक को एक पत्र लिखकर सोनपुर से छपरा जंक्शन तक चलने वाली सवारी गाड़ी की परिचालन जल्द शुरू करने की मांग की है। उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि छपरा जंक्शन से सोनपुर के बीच ग्रामीण स्टेशन अवतार नगर, पचपतिया, बड़ा गोपाल, डुमरी बुजुर्ग, गुल्टिनगंज, अन्य स्टेशनों के नजदीक के लोगों का संपर्क पथ दूर होने व मुख्य सड़क से कटे होने के कारण स्टेशन के आसपास के ग्रामीण जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे मार्ग नजदीक होने के कारण इन लोगों का एकमात्र यातायात का साधन रेलवे ही है, ऐसे में सवारी गाड़ी की परिचालन बंद हो जाने से लोगों को यातायात में काफी परेशानी हो रही है। इसलिए आम ग्रामीण जनता की परेशानियों को देखते हुए छपरा से सोनपुर के बीच सवारी गाड़ी की परिचालन यथाशीघ्र शुरू किया जाए। इस बाबत गड़खा विधायक सुरेंद्र राम से पूछे जाने पर कहा कि मुझे पता है कि सभी रूट में रेलवे पैसेंजर ट्रेन का परिचालन किया गया है लेकिन छपरा सोनपुर रूट में सवारी गाड़ी अभी तक आरंभ नहीं किया गया है। जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। अगर रेलवे प्रशासन मेरी आवाज को नहीं सुनी तो हम बाध्य होकर उसके खिलाफ अनिश्चित कालीन धारणा और आंदोलन करेंगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग