पुलिस प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के बीच क्रिकेट खेल में पुलिस प्रशासन की हुई जीत
नित्यानंद प्रसाद। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दरियापुर (सारण)। प्रखण्ड के सुतिहार स्थित खेल के मैदान में पुलिस प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के बीच क्रिकेट खेल का आयोजन किया गया जिसमें जनपप्रतिनिधी की टीम के कप्तान आलोक रंजन के बेहतर नेतृत्व की वजह से खिलाड़ियों ने अच्छी प्रदर्शन की वहीं पुलिस प्रसाशन टीम का नेतृत्व डेरनी थानाध्यक्ष विजय चौधरी ने किया जिसमें थनाध्यक्ष की टीम ने जीत अर्जित की इस आयोजन के मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक छोटेलाल राय ने विजेता टीम को कप प्रदान किया और इस मौके पर दोनों टीम को हौसला अफजाई करते हुए कहा कि हार सीखने के लिए होता है इसलिए सभी खिलाड़ियों ने अपने अपने टैलेंट के मुताबिक अच्छा खेला इस अवसर पर शिक्षक नेता पवन सिंह,रुस्तम अली, अखिलेश यादव,कमलेश राय,पूर्व मुखिया कृष्ण राय सहित अन्य शामिल हुए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग