नगरा में ट्रक की चपेट में आने से महिला घायल, रेफर
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। ओपी थाना क्षेत्र के कटेशर मजार के समीप सीमेंट लदी ट्रक की चपेट में आने से 55 वर्षीय महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई।जिसे स्थानीय लोगो के सहयोग से आनन-फानन में नगरा पीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को चिंताजनक देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।उक्त महिला मढ़ौरा थाना क्षेत्र के रामपुर मोथहा गांव निवासी 55 वर्षीय महिला मानती देवी बताई जाती है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग