समाजसेवी कमला के निधन पर एकमा में शोक की लहर
एकमा (सारण)। एकमा नगर पंचायत एकमा बाजार के ब्लॉक रोड वार्ड संख्या चार की निवासी समाजसेवी बयोवृद्ध कमला देवी (95) के निधन पर क्षेत्र के लोग शोकाकुल हो गए। इनके निधन की खबर मिलते ही विधायक श्रीकांत यादव, समाजवादी नेता रामलाल यादव, अवधेश यादव, पूर्व विधायक बुद्धन प्रसाद यादव, कांग्रेस नेता पूर्व मुखिया सुग्रीम सिंह, डॉ. कमलेश द्विवेदी, शिवबालक सिंह, प्रखंड राजद अध्यक्ष वकील यादव, अनिल प्रसाद, कामरेड अरूण कुमार, बीडीओ डॉ. कुन्दन, सीओ कुमारी सुषमा, थानाध्यक्ष राजेश चौधरी, सीएचसी के प्रभारी डॉ. साजन कुमार, जदयू नेता इंजीनियर जयप्रकाश सिंह, समाजसेवी डॉ सत्यदेव प्रसाद यादव, शिक्षाविद् प्रो. अजीत कुमार सिंह, भूपेन्द्र प्रसाद सिंह समेत अन्य गणमान्य लोगों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित किया। वक्ताओं ने कहा कि इनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग