जनता दरबार में जमीनी विवाद के छह मामले आये
सारण/तरैया। थाने में भूमि विवाद संबंधी मामलों के निष्पादन के लिए प्रत्येक शनिवार की तरह आज भी जनता दरबार लगा। जिसमें थाना क्षेत्र से आधा दर्जन मामले सामने आये। वहीं पूर्व के तीन मामलों का निष्पादन किया गया। नए मामलों में भटौरा निवासी राजू कुमार सिंह, परौना निवासी दिनेश साह, संगीता देवी, पिपरा निवासी गुलबन देवी, भलुआ शंकर डीह निवासी मीना बाला सिंह, एवं नारायणपुर गांव निवासी रवि प्रताप सिंह के मामले सामने आये। उक्त सभी मामलों को सम्बंधित हल्का के राजस्व कर्मचारियों को जांच के लिए स्थानांतरित कर दिया गया। मौके पर अंचलाधिकारी सुश्री अंकु गुप्ता, सहायक अवर निरीक्षक सुमंत कुमार बारी, अंचल निरीक्षक योगेंद्र सिंह राजस्व कर्मचारी प्रेमनाथ तिवारी, राजस्व कर्मचारी बद्री विशाल मिश्रा, अंचल कर्मी संजय कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग