नगरा प्रखंड में शांतिपूर्ण संपन्न हुई प्रथम दिन की इंटरमीडिएट परीक्षा
नगरा (सारण)। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट 2021 की प्रथम दिन की परीक्षा प्रखंड के 2 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। गौरतलब है कि प्रखंड में 2 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिसमें नगरा में बीबी राम प्लस टू विद्यालय नगरा एवं राणा प्रताप उच्च विद्यालय सह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामपुर कला को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सोमवार के दिन हुई इस परीक्षा में बीवीराम उच्च विद्यालय पर प्रथम पाली में 700 परीक्षार्थियों को सम्मिलित होना था जिसमें 1 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। वहीं द्वितीय पाली में 32 परीक्षार्थियों में से 32 उपस्थित रहे। राणा प्रताप उच्च सह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामपुर कला में प्रथम पाली में 711 परीक्षार्थियों में से 5 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे जबकि द्वितीय पाली में है 58 परीक्षार्थियों में से मात्र 1 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। उक्त बातों की जानकारी नगरा परीक्षा केंद्र के दंडाधिकारी विजय कुमार मिश्रा एवं राणा प्रताप उच्च विद्यालय रामपुर कला के दंडाधिकारी मेराज आलम के द्वारा दी गई।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन