इंटरमीडिएट की परीक्षा के प्रथम दिन नकल के आरोप में 6 हुए निष्कासित
छपरा (सारण)। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट 2021 की परीक्षा में परीक्षा के प्रथम दिन सारण जिले में कुल 6 परीक्षार्थियों को नकल के आरोप में निष्कासित किया गया है। बताते चले कि जिले में शुरू हुई इंटरमीडिएट की परीक्षा के प्रथम दिन नकल पर नकेल कसने के लिए है प्रशासनिक पदाधिकारियों एवं दंडाधिकारियो की टीम परीक्षा केंद्रों का दौरा करते हुए नजर आया। जिले के तीनों अनुमंडल में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं । जिसमें छपरा सदर अनुमंडल में 37390 परीक्षार्थी प्रथम पाली में थे जिसमें 36786 उपस्थित हुए तथा 604 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे इसमें 4 परीक्षार्थियों को नकल के आरोप में परीक्षा से निष्कासित किया गया । वहीं सोनपुर अनुमंडल में प्रथम पाली में 49 00 परीक्षार्थियों में 4811 परीक्षा में सम्मिलित हुए तथा 89 अनुपस्थित रहे इस अनुमंडल में नकल के आरोप में 2 परीक्षार्थी को परीक्षा से निष्कासित किया गया। मढ़ौरा अनुमंडल में 4244 परीक्षार्थियों में प्रथम पाली में 4216 उपस्थित रहे तथा 28 अनुपस्थित रहे । इस तरीके से प्रथम पाली में जिले में कुल परीक्षार्थियों की संख्या 46534 थी जिसमें 45813 उपस्थित हुए तथा 721 अनुपस्थित रहे । 6 परीक्षार्थियों को परीक्षा से निष्कासित किया गया। वहीं द्वितीय पाली के परीक्षा में सदर अनुमंडल में 9469 परीक्षार्थियों में से 9216 उपस्थित रहे तथा 253 अनुपस्थित रहे । सोनपुर अनुमंडल में 14 21 परीक्षार्थियों में 1387 उपस्थित तथा 34 अनुपस्थित रहे एवं मढ़ौरा अनुमंडल में 1313 परीक्षार्थियों में से 12 91 उपस्थित तथा 22 अनुपस्थित रहे। इस तरीके से जिले में तीनों अनुमंडल में द्वितीय पाली में 12203 परीक्षार्थियों में से 11894 उपस्थित रहे 309 उपस्थित हुए तथा द्वितीय पाली में किसी भी परीक्षार्थी का निष्कासन नहीं हुआ।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन