खैरा में शहीद जगदेव जयंती पे संगोष्ठी का हुआ आयोजन
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। प्रखंड के खैरा पंचायत स्थित जद(यू.) प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद शहाबुद्दीन के निजी आवास पर शहीद जगदेव प्रसाद कुशवाहा के जयंती के अवसर पे संगोष्ठी का आयोजन हुआ.उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए अतिपिछड़ा जद(यू.) के बिहार प्रदेश सचिव सोनू आलम ने बताया कि जगदेव बाबू का जन्म 2 फ़रवरी 1922 को गौतम बुद्ध की ज्ञान स्थली गया के समीप कुर्था प्रखंड के कुरहारी ग्राम के गरीब कोइरी परिवार में हुआ था। गरीब होने के बावजूद उन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त की और सोशलिस्ट पार्टी के मुखपत्र ‘जनता’, इंग्लिश वीकली ‘सिटीजन’, और हिंदी साप्ताहिक ‘उदय’ का संपादन किया। वो बचपन से ही विद्रोही और क्रान्तिकारी स्वभाव के थे। जगदेव बाबू का कहना था, “सौ में नब्बे शोषित है, नब्बे भाग हमारा है। धन-धरती और राजपाट में,नब्बे भाग हमारा है। मानववाद की क्या पहचान ? ब्राह्मण-भंगी एक सामान। मोहम्मद शहाबुद्दीन ने बताया कि शहीद जगदेव बाबू समतामूलक समाज के बहुत बड़े हिमायती थे और मानववाद के पैरोकार थे.उन्हें बिहार लेनिन के नाम से भी जाना जाता है.बिहार के साठ एवं सत्तर के दशक में सामाजिक परिवर्तन के अग्रदूत थे। संगोष्ठी में चंद्रशेखर कुशवाहा,जीतेन्द्र कुमार राम,अमरनाथ प्रसाद, राजकिशोर कुशवाहा, दिलीप साह, राजनारायण दास पप्पू कुशवाहा, विनोद कुशवाहा,संतोष साह, धर्मेंद्र शर्मा, प्रमोद मांझी, जनक कुशवाहा, फिरोज अली, विश्वनाथ भगत मो. कैमुद्दीन, शैलेश कुमार व अन्य लोग मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग