आपसी विवाद में पतोहू ने सास सुसुर को जमकर पीटा
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के घोघिया गांव में पतोहू द्वारा अपने मां बाप भाई को बुलाकर सास ससुर को जमकर पीटा जिसमें सास ससुर गंभीर रूप से घायलावस्था में इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती हुएं। घायल की पहचान घोघिया गांव निवासी स्व प्रेमचंद साह के 60 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण साह और लक्ष्मण साह की 55 वर्षीय पत्नी प्रभावती देवी के रुप में हुई। मामले में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ आशीफ इकबाल ने महिला की गंभीर स्थिति देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया।वही घायलों ने बताया कि उसके बेटे की शादी देवरिया गांव में हुई है और वह दिल्ली रहता है उसकी पत्नी बराबर मारपीट करती है और घर से बाहर निकाल दी हैं। उसके भाई और परिजनों ने मिलकर मारपीट की जिसमें दोनों पति-पत्नी घायल हो गए। मामले में थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन