राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

भाजपा के दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

भाजपा के दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

संजय सिंह सेंगर की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।

तरैया (सारण)। तरैया विधानसभा क्षेत्र के इसुआपुर प्रखंड के डोईला में बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री नागेंद्र जी, जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा एवं स्थानीय विधायक सह बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के उप मुख्यसचेतक जनक सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया गया। 2 दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं को पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पार्टी की कार्यपद्धती एवं सिद्धांतों के विषय में सत्रवार जानकारी दी गई एवं इसके लिए शिविर के पहले दिन कुल 4 सत्र में प्रशिक्षण चला, जबकि 3 सत्र का प्रशिक्षण कार्यक्रम अगले दिन के लिए प्रस्तावित था। शुक्रवार को शुभारंभ हुए प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन होने के पश्चात पार्टी के जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा की अध्यक्षता में चले पहले सत्र में स्थानीय विधायक जनक सिंह ने पार्टी के इतिहास विकास के विषय में चर्चा किया, एवं दूसरे सत्र में जिला अध्यक्ष श्री शर्मा की अध्यक्षता में ही पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री नागेंद्र जी द्वारा पार्टी की कार्यपद्धती एवं संगठन संरचना में कार्यकर्ताओं की भूमिका के विषय में चर्चा की गई, वहीं दोपहर भोजन के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिरुद्ध सिंह के अध्यक्षता में चले तीसरे सत्र में पार्टी के सैद्धांतिक अधिष्ठान के विषय में चर्चा हुई एवं जिला महामंत्री अनिल सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुए चौथे सत्र में जिलाध्यक्ष श्री शर्मा द्वारा समान विचार-परिवार वाले संगठनों के विषय में चर्चा की गई। कार्यक्रम के विषय में स्थानीय विधायक श्री सिंह ने बताया कि पूरे बिहार प्रदेश में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है जिसके तहत तरैया विधानसभा क्षेत्र के तीनों प्रखंडों में भी प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रस्तावित है इसी के अंतर्गत आज इसुआपुर में मंडल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया एवं तय कार्यक्रम के हिसाब से 5 और 6 फरवरी ईसुआपुर, 8 और 9 फरवरी पानापुर एवं 13 और 14 फरवरी को तरैया में मंडल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। मौके पर पार्टी के सारण जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा जिला महामंत्री अनिल सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रबुद्ध कुमार सिंह, जिला प्रवक्ता मनोज गिरी, तिलैया विधानसभा प्रभारी सत्येंद्र सिंह, इसुआपुर मंडल भाजपा अध्यक्ष शारदानंद प्रसाद सोनी, कृष्णा महतो, सत्यदेव साह, महेश पंडित, अनारमा पांडेय, सुरेंद्र राम, योगेंद्र महतो समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे