राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

केवल शौच साफ करने के बात पर सगी मामी ने टांगी से मार कर की अपनी ढाई साल के अबोध भांजे को हत्या

केवल शौच साफ करने के बात पर सगी मामी ने टांगी से मार कर की अपनी ढाई साल के अबोध भांजे को हत्या

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।

मांझी (सारण)। शौच साफ करने की मिन्नत कर रहे ढाई साल के अबोध भांजे को सगी मामी द्वारा टांगी से मार मार कर हत्या कर दिए जाने का लोमहर्षक वाक्या प्रकाश में आया है। घटना दाउदपुर चट्टी की है। दाउदपुर थाना पुलिस ने देर रात अंधेरे कमरे में टेबुल के नीचे कार्टून में छुपाकर रखे गए बालक के क्षतविक्षत शव को बरामद करने के साथ ही हत्यारिन मामी को गिरफ्तार कर लिया है। तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया है। थानाध्यक्ष सुजित कुमार चौधरी ने बताया कि गुरुवार की शाम बालक के गायब होने की सोशल मीडिया पर वायरल सूचना को संज्ञान लेते हुए परिजनों से सम्पर्क कर देर रात तक खोजबीन की गई पर कुछ पता नही चला। इस बीच मामी के घर में बन्द पड़े एक अंधेरे कमरे की तलाशी के क्रम में टेबुल के नीचे कार्टून में पड़ा शव बरामद हो गया। साथ ही पास में खून से लथपथ टांगी भी बरामद हुई है।

बच सकती थी बच्चे की जान, तड़प तड़प कर निकला प्राण:

गिरफ्तार हत्यारिन मामी व दाउदपुर चट्टी निवासी तथा अंडा विक्रेता संजय प्रसाद की पत्नी माला देवी ने पुलिस को जो बयान दिया है वह रोंगटे खड़ा करने वाला है। शाम के लगभग पांच बजे ढाई साल का अंशु शौच कर आया और अपनी मामी से शौच साफ करने की जिद करने लगा। उधर अपनी एक माह की पुत्री को दूध पिला रही हत्यारिन मामी उसका शौच साफ करने के बजाय उसे ढकेल दिया जिससे उसका सिर टेबुल से टकराकर बुरी तरह फट गया और खून बहने लगा। बालक के जख्मी होने पर उसका इलाज कराने के बजाय मामी ने उसे घर में अकेला पाकर उसके सिर पर टांगी के लोहे से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। तथा शव को कार्टून में रखकर टेबुल के नीचे छुपा दिया। परिजन पड़ोसी व पुलिस शव को ढूंढते रहे पर हत्यारिन मामी ने मुंह नही खोला। बाद में पुलिस की गिरफ्त में उसने हकीकत बयां कर दी।

ननद को दो दो पुत्र होने की ईर्ष्या ने मामी को बनाया हत्यारिन:

हत्यारिन माला देवी की ननद व भूंजा दुकानदार उदय प्रसाद की पुत्री प्रतिमा की शादी चार वर्ष पूर्व एकमा थाना क्षेत्र के माने गांव निवासी रघुवंश प्रसाद के द्वितीय पुत्र आनंद प्रसाद से हुई थी। डेढ़ साल बाद अंशु का जन्म हुआ। इधर आठ दिनों पूर्व प्रतिमा ने दूसरे पुत्र को जन्म दिया। आठ दिन पूर्व छपरा के एक निजी नर्सिंग होम में ऑपरेशन से लड़का हुआ है वह फिलहाल वहीं एडमिट है। आज उसकी अस्पताल से छुट्टी होने वाली थी। पड़ोसियों के कहना है कि ननद को दो पुत्र तथा स्वयं की पुत्री होने के बाद से हत्यारिन मामी का स्वभाव चिड़चिड़ा सा हो गया था। इसी ईर्ष्या ने उसे हत्यारिन बना दिया।