शिविर से भागी महिला बंदी ने बताई चीन की हैवानियत, री-एजुकेशन कैंप में उइगर महिलाओं के साथ होता है रेप
नई दिल्ली, (एजेंसी)। इन दिनों एक रिपोर्ट के सामने आने के बाद एक बड़ा सवाल सामने है कि क्या चीन दुनिसा और इंसानियत के लिए खतरा बन गया है। सीधे खबर आना मीडिया पर पाबंदी जैसे देशों में मुश्किल है। इसी फायदा उठा चीन उइगरों पर जुल्म करता है। अजान पर पहरा, टोपी-बुर्के पर पाबंदी जैसी बातें तो पहले भी सामने आती रहती हैं। ये तो दुनिया जानती है कि 2014 से ही चीन ने उइगरों के लिए ट्रेनिंग कैंप के नाम पर कंसंट्रेशन कैंप बनाए जहां उइगर पुरूषों-महिलाओं को रखा जाता है। लेकिन इन ट्रेनिंग कैंपों से खबर बाहर नहीं आती। लेकिन इस बार इस कैंप से एक महिला ने बाहर आकर जो कहा उसे सुनकर हैवानियत भी शर्मशार हो जाएगी। चीन की क्रूरता और हैवानियत का खुलासा बीबीसी ने अपनी रिपोर्ट में किया है। कंसंट्रेशन कैंप में रह रही महिला ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा है कि चीन की कम्युनिस्ट सरकार की तरफ से चलाए जा रहे री एजुकेशन कैंप में महिलाओं के साथ पूरी योजना के साथ रेप किया जा रहा है। उन्हें यौन प्रताड़ना का शिकार बनाया जा रहा है और यातनाएं दी जा रही हैं। महिला ने कहा कि आधी रात के बाद किसी भी वक्त वे सेल में आ जाते और कुछ औरतों को उठा कर ले जाते थे। वहां कोई सर्विलांस कैमरा नहीं होता था। फिर उनके साथ मास्क पहना कोई मास्क पहना कोई आदमी बलात्कार करता था। महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार भी होता था।


More Stories
एक्सक्लूसिव: जन्म के साथ मरने के लिए फेंक दी गई एक बेटी की दिलचस्प कहानी पहले मौत को दी मात, अब भाग्य ने दिया साथ, सात समुन्द्र पार यूएसए जाएगी छह माह की बच्ची
रेलवे की महिला एथलीट प्रियंका गोस्वामी ने बर्मिंघम, इंग्लैंड में चल रहे ‘‘राष्ट्रमंडल खेल में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुये सिल्वर मेडल जीता
पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ की महिला खिलाड़ी राष्ट्रमंडल खेल (कामन वेल्थ गेम्स)-2022‘‘ में भारत का कर रही है प्रतिनिधित्व