मशरक में दरवाजे पर खड़ी बोलरो चोरी, पुलिस ने खोजबीन शुरू की
पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के गंगौली गांव में शनिवार की मध्य रात्रि में दरवाजे पर खड़ी बोलरो को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई। मामले में बोलेरो के मालिक गंगौली गांव निवासी राजीव कुमार सिंह पिता-सत्यदेव सिंह ने बताया कि बगल के पड़ोसी मनीष कुमार सिंह पिता-उपेन्दर सिंह के दरवाजे पर बोलेरो बीआर04पीए-0216 खड़ी कर वे घर चलें आए मध्य रात्री में ही सूचना मिली की बोलेरो अपनी जगह से गायब हैं। काफी खोजबीन की गई और मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई। मौके पर थाना पुलिस द्वारा खोज बीन शुरू कर दी गई है। वही अज्ञात चोरों द्वारा बोलेरो चोरी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग