परसा प्रखंड मुख्यालय में जल मिशन पोस्टर का हुआ विमोचन
विकास कुमार की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
परसा (सारण)। राष्ट्रीय जल मिशन नेहरू युवा केंद्र खेल एवं युवा कार्यक्रम के तहत सोमवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में बीडीओ रजत किशोर सिंह, सीओ अखिलेश चौधरी ने “कैच द रेन” वर्षा के पानी के महत्व को जानने,बचाने व वर्षा के पानी को संग्रह करने को लेकर पोस्टर का लोकार्पण किया। वहीं बीडीओ ने सभी को शपथ दिलाते हुए कहा कि जल की बूंद-बूंद महत्वपूर्ण है तथा इसके संयम उपयोग करने व्यर्थ उपयोग नहीं करने हेतु हम लोग कटिबद्ध है। वही पोस्टर लोकार्पण के दौरान मौके पर नेहरू युवा केंद्र परसा के एनवाईवी विकास कुमार,बीसी रीना कुमारी,स्वछताग्रही रंजय कुमार,आकाश कुमार,रवि कुमार, कार्यपालक सहायक गुड़िया कुमारी,धर्मेंद्र कुमार कुमार रवि कुमार सौरभ कुमार तथा अंचल एवं प्रखंड के सभी कर्मी पदाधिकारी समेत दर्जनों आमलोग मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग