श्री नित्यानंद बाबा का त्रिरोधान दिवस काे उनके अनुयायी शिष्यो द्वारा धुमधाम से मनाया गया
संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। प्रखंड मुख्यालय के टोले परसा मे सदगुरू श्री नित्यानंद बाबा का त्रिरोधान दिवस सदगुरू रंगनाथ तिवारी के अनुयायी शिष्यो द्वारा मनाया गया। बिहार,बंगाल, झारखंड सहित देश के विभिन्न प्रदेशो से आये बाबा के अनुयायी शिष्यो ने सदगुरू के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित की.सदगुरू के अनुयायी शिष्य कैशलकिशोर तिवारी ने उपस्थित श्रद्धालु अनुयाइयों को सम्बोधित करते हुए कहा की सदगुरू क्रियायोग के महान उपासक थे। कलियुग मे ईश्वर प्राप्ति का सबसे सुगम एंव असान तरीका क्रिया योग है। क्रिया योग के माघ्यम से मनुष्य अल्प समय मे बार बार जन्म मृत्यु के बंधन से छुटकारा पा मोक्ष को प्राप्त कर सकता है। चार दिवसीय चल रहे कार्यक्रम मे क्रिया योग की महता पर विशेष परिर्चचा, भजन, संर्कीतन एंव मनुष्य जिवन के उदेश्य पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम मे विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जहां श्रद्धालु भक्तो ने प्रसाद ग्रह्मण कर अपने आप को धन्य धान्य किया। विदित हो की कार्यक्रम मे उपस्थित अनुयायी शिष्य नित्यानंद बाबा के उतराधिकारी स्व० पण्डित रंगनाथ तिवारी से क्रिया योग की दीक्षा प्राप्त कर अनुयायी शिष्य बने है। कार्यक्रम को सफल बनाने मे बीरेन्द्र सिंह बाबा, योगेन्द्र सिंह, राणाप्रताप सिंह, पिंकू सिह, नागेन्द्र प्रसाद, छोटे ओझा,संजय सिंह,सरोज सिंह, भगेरन प्रसाद,विपुल तिवारी सहित र्दजनो अनुयायी शिष्यो की भुमिका महत्वपूर्ण एंव सराहनीय रही।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन