उत्तराखंड चमोली त्रासदी में लापता नाथा सिंह के टोला बरवां गांव पहुंच एमएलसी प्रत्याशी सुधांशु रंजन
- बरवा गांव के मुन्ना कुमार सिंह के परिजनों से मुलाकात कर बढ़ाया उनका ढ़ाढ़स
- कमिश्नर व डीआईजी से फोन पर बात कर रखीं इनकी समस्या
- डीआईजी से संवाद के बाद घटना स्थल पर पहुंची सारण पुलिस
संजीव शर्मा की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। उत्तराखंड त्रासदी के शिकार नाथा सिंह के टोला बरवां गांव पहुंच कर सारण एमएलसी निकाय प्रत्याशी सुधांशु रंजन ने लापता मुन्ना कुमार सिंह के परिजनों से मुलाकात की। परिजनों से बात- चीत के बाद उन्होंने बताया कि घटना के चार दिन बाद भी पीड़ित परिजनों की सुधि लेने के लिए राज्य सरकार अथवा जिला प्रशासन का कोई अधिकारी नही पहुंचा। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। पदाधिकारियों के रवैये पर दुःख व्यक्त करते हुए उन्होंने तुरन्त राज्य सरकार के प्रधान सचिव को फोन किया तो उनका मोबाइल बंद पाया गया। उन्होंने विपक्ष के नेता भोला प्रसाद को घटना की जानकारी दी। जिस पर उन्होंने इस मामले को सरकार के सामने उठाने की आश्वासन दिया। वहीं सुधांशु रंजन ने कमिश्नर व डीआईजी से भी फोन पर बात की। उसके बाद दाउदपुर पुलिस पहुंची तथा परिजनों से घटना से सम्बंधित सारी जानकारी हासिल कर अपने वरीय पदाधिकारी को दी। सुधांशु रंजन ने बताया कि चमोली में हुई घटना के बाद विभिन्न राज्यों के अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। मगर बिहार से कोई नहीं पहुंचा है। मालूम हो कि रविवार को उतराखंड के चमोली के तपोवन में बिजली प्रोजेक्ट का काम चल रहा था। इसी बीच ग्लेशियर फटने से उतपन्न जल सैलाब में सारण के दो व्यक्ति लापता हैं। एक दाउदपुर थाना क्षेत्र के बरवा गांव के मुन्ना कुमार सिंह व दूसरा तरैया थाना के सोनू कुमार राय बताये गये है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग