मढ़ौरा में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि धूमधाम से मनाया
सत्येन्द्र कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मढ़ौरा (सारण)। भारतीय जनता पार्टी मढ़ौरा पूर्वी मंडल के भुआलपुर पंचायत प्रमुख लालबाबू सिंह के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के विचारक दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को धूमधाम से मनाया. इस दौरान मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सामाजिक जीवन में एक नेता को कैसा होना चाहिए, भारत के लोकतन्त्र और मूल्यों को कैसे जीना चाहिए, दीनदयाल जी इसके भी बहुत बड़ा उदाहरण हैं। उनके विचारों में हमें हर बार एक नवीनता का अनुभव होता है. एकात्म मानव दर्शन का उनका विचार मानव मात्र के लिए था। इसलिए, जहां भी मानवता की सेवा का प्रश्न होगा, मानवता के कल्याण की बात होगी वहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की चर्चा अवश्य होगी। अध्यक्ष अनिल शर्मा ने उनके जीवन की चर्चा करते हुए कहा कि वे हर पार्टी के नेता के साथ सहज थे दीनदयाल उपाध्याय एक ओर पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय राजनीति में एक नए विचार को लेकर आगे बढ़ रहे थे, वहीं दूसरी ओर, वो हर एक पार्टी, हर एक विचारधारा के नेताओं के साथ भी उतने ही सहज रहते थे। हर किसी से उनके आत्मीय संबंध थे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर 1916 को उत्तर प्रदेश के मथुरा में हुआ था। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य थे और भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने देश को एकात्म मानववाद जैसी प्रगतिशील विचारधारा दी। इस मौके पर लालबबू सिंह, अति पिछड़ा अध्यक्ष मनोज साह, भुआलपुर पंचायत सह प्रमुख मनोज सिंह, सुरेंद्र सिंह, लाल साहेब, कमला सिंह, सुरेंद्र सिंह, बनारस महतो, सुदर्शन पंडित, संजय मांझी, अदालत ठाकुर इत्यादि लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग