दरिहारा में भाजपा की दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
नित्यानंद की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दरियापुर (सारण)। प्रखण्ड क्षेत्र के दरिहारा पंचयात भवन में भाजपा की दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसमें मंडल के पदाधिकारी ,मोर्चा के अध्यक्ष,शक्तिकेन्द्र के प्रमुख सह प्रमुख के बीच सात शिफ्ट में सात विषय पर पार्टी के बरिय नेताओं द्वारा बताया गया जिसमें पार्टी के इतिहास,पार्टी के कार्य पद्वति व संगटन संरचना,विचार परिवार,सैद्धानतिक अधिष्ठान,पंचायती चुनाव ए फ़ी ओ संरचना,व्यक्तित्व विकास व सोशल मीडिया,तथा 2014 के बाद भारत के राजनीति में बदलाव तथा भाजपा और हमारा दायित्व विषय पर चर्चा की गई इस विषय पर पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच पूर्व विधायक व बिहार प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष विनय सिंह,जिलाध्यक्ष राम दयाल शर्मा,जिला महामंत्री लालबाबू कुशवाहा,जिला उपाध्यक्ष राजेश ओझा, अनिल सिंह तथा प्रदेश कार्य समिति सदस्य मुकेश गिरी उक्त विषय की जानकारी कार्यकर्ताओ के बीच दी इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्वी मंडल अध्यक्ष रामानंद सिंह ने किया गया इस मौके पर मंडल अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र से वरीय नेताओ से सम्मानित कराया ताकि कार्यकर्ता संग़ठन के प्रति निष्ठापूर्वक दायित्व का निर्वहन ऊंचे मनोबल के साथ करे इस अवसर पर कार्यकर्ता रंजीत सिंह, रंधीर सिंह, विनोद भगत, संयोजक अरुण सिंह, राम इकबाल गिरी, अजय गिरी, आदि शामिल थें।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा