ऑल्टो कार से 50 लीटर शराब बरामद
एकमा (सारण)। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर रसूलपुर थानाध्यक्ष प्रभाकर कुमार भारती ने सशस्त्र पुलिस बल के सहयोग से रसूलपुर-चैनपुर सड़क पर योगियां बोहटा नदी के सड़क पुल के समीप लवारिश हालत में खड़ी एक ऑल्टो कार को जब्त किया। पुलिस ने ऑल्टो कार से पीछे वाली सीट के नीचे प्लास्टिक के बोरे से रखा लगभग 50 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया। बताया गया है कि पुलिस को देखकर ऑल्टो कार के चालक व शराब के तस्कर अपनी वाहन को रसूलपुर-चैनपुर सड़क पर योगिया गांव स्थित बोंहटा नदी पुल के समीप छोड़कर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग