नशे में महिला से मारपीट की प्राथमिकी दर्ज
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के फेनहारा गांव में एक व्यक्ति द्वारा शराब के नशे एक महिला के साथ मारपीट कर घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है। इस सम्बंध में पीड़ित महिला उक्त गांव निवासी मोहन महतो की पत्नी बबिता देवी ने तरैया में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि मेरे भसुर देवनाथ महतो शराब पीकर आये और मेरे साथ गाली गलौज एवं छेड़खानी करने लगें। विरोध करने पर देवनाथ महतो, उनके पुत्र गोविंदा महतो, सोविन्दा महतो, पुत्री तेतरी कुमारी, पत्नी सिराती देवी, सभी ने मिलकर मुझे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिए, जब मुझे बचाने मेरी पुत्री नेहा कुमारी आई तो उसे भी मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिए। घायल अवस्था में हम दोनों व्यक्तियों का रेफरल अस्पताल तरैया में इलाज कराया गया। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी देवनाथ महतो को गिरफ्तार कर छपरा जेल भेज दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग